pc: newsnationtv
महिलाऐं अपने शरीर को शेप में रखने और आकर्षक दिखने के लिए ब्रा पहनती है। लेकिन बहुत से लोग इसके बारे में बात करने से शरमाते हैं। क्या आपको पता है कि ब्रा की फुलफॉर्म क्या होती है और इसका अविष्कार किसने किया? अधिकांश लोगों को नहीं पता होगा, लेकिन ब्रा की भी अपनी एक कहानी है। तो चलिए इस से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स जानते हैं।
कब बनाई गई पहली ब्रा
ब्रा की शुरुआत 20वीं सदी में हुई। इतिहासकारों की मानें तो 1910 में ब्रा का आविष्कार हुआ था, जिसके निर्माता का नाम मैरी फेल्प्स जैकब है। उन्होंने 19 वर्ष की आयु में ब्रा बनाई थी।
ब्रा का पूरा नाम क्या है?
ब्रा का फुलफॉर्म ब्रेजियर है। ये एक फ्रेंच शब्द है। इसका अर्थ है ऐसा कपड़ा जिसे ब्रेस्ट को ढंकने और उन्हें सहारा देने के लिए डिजाइन किया गया है। 1930 आते-आते लोगों ने ब्रेजियर को ब्रा बोलना शुरू कर दिया। 1911 में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी ने ब्रेजियर शब्द को शामिल किया था.
80% महिलाएं पहनती हैं गलत ब्रा
एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 80 प्रतिशत महिलाऐं गलत ब्रा पहनती है। मतलब उसका साइज सही नहीं होता। ब्रा का साइज मापने के लिए बहुत स्केल मौजूद हैं. लेकिन झिझक औऱ शर्म की वजह से महिलाएं बिना साइज मापे ही गलत ब्रा खरीद लेती हैं।
You may also like
SL vs BAN 2nd Test Day 3: निसानका के बाद मेंडिस की तूफानी पारी से श्रीलंका ने तीसरे दिन 458 रन बनाकर बांग्लादेश को संकट में डाला
ग्रेटर नोएडा : डेटिंग ऐप से दोस्ती, फिर मारपीट कर लूटपाट करने वाले छह गिरफ्तार
विक्रम प्रभु की 'लव मैरिज' ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
Kuberaa: पहले हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार, लेकिन आगे की चुनौती
मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह का नया म्यूजिक वीडियो टीजर हुआ रिलीज